इंफाल. मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में इंडो–म्यांमार सीमा के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के एक सुरक्षा पोस्ट पर घात लगाकर हमला कर दिया। यह घटना बॉर्डर पिलर नंबर–87 के निकट स्थित सैबोल गांव के पास हुई, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से बिल्कुल सटा इलाका है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, असम राइफल्स की तीसरी बटालियन के चार जवान इस हमले में घायल हुए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद इलाके में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। हमले के तुरंत बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और उग्रवादियों की तलाश जारी है। चूंकि यह इलाका म्यांमार सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इसे क्रॉस–बॉर्डर गतिविधियों से जोड़कर भी देख रही हैं।
साभार : अमर उजाला
‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/
आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:
https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6
यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक
