दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बनाये 489 रन

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका का दबदबा देखने को मिला. लोअर मिडिल ऑर्डर में सेन्यूरन मुथुसामी के पहले टेस्ट शतक और मार्को यानसन की 93 रन की बेहतरीन पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 9 रन बना लिए थे और वो साउथ अफ्रीका से अभी भी 480 रन पीछे है.

ऐसा रहा पहले दिन का खेल

दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन से आगे खेलना शुरू किया, जहां उसके लिए मुथुसामी और काइल वेरेना ने पहले सेशन में कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया. दूसरे सेशन में रवींद्र जडेजा ने वेरेना को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और पवेलियन लौटा दिया. मगर इसके बाद मुथुसामी ने यानसन के साथ मिलकर पारी को संभाला. यानसन ने इस दौरान भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ अर्धशतक पूरा किया. वहीं मुथुसामी ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक भी जमाया. तीसरे सेशन में टीम इंडिया ने आखिरी 3 विकेट हासिल किए, जिसमें 10वां विकेट यानसन का था, जो शतक पूरा नहीं कर पाए.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *