जर्मनी के 20 विदेशी पर्यटकों ने किया चंडिका मंदिर का दर्शन

पटना. केंद्र सरकार द्वारा विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति का प्रभाव अब बिहार में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मुंगेर सहित राज्य के विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर विदेशी पर्यटकों का आगमन लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज जर्मनी के 20 पर्यटकों का दल गंगा विलास क्रूज़ शिप से हावड़ा से पटना की ओर यात्रा के दौरान मुंगेर पहुंचा।

पर्यटकों ने मुंगेर मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी गुफा में बसे शक्तिपीठ मां चंडिका मंदिर में पहुंचकर माता का दर्शन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित पवित्र वट वृक्ष पर “मां चंडिका की जय” लिखी चुनरी बांधकर अपने उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। विदेशी पर्यटकों ने दूरदर्शन से बातचीत में बताया कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पर उन्हें अत्यधिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है।

 SHABD

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *