राजस्थान के बाद आसाराम को गुजरात हाई कोर्ट से भी मिली जमानत

गांधीनगर. यौन उत्पीड़न के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को गुरुवार को गुजरात हाई कोर्ट से भी जमानत मिल गई. राजस्थान हाई कोर्ट के बाद अब गुजरात हाई कोर्ट से भी राहत मिली.

आसाराम को इलाज के लिए 6 माह की अंतरिम जमानत दी गई. 29 अक्टूबर को राजस्थान हाई कोर्ट ने 6 माह की अंतरिम जमानत दी थी. आसाराम सेंट्रल जेल से बाहर आकर इलाज करवाएगा.

राजस्थान हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलील सुनी थी और उसके बाद आसाराम को इलाज के लिए जमानत देने का फैसला सुनाया गया था. इसमें बताया गया था कि उपचार के लिए आसाराम को जेल से बाहर रहना जरूरी है. ऐसे में बिना कस्टडी के जमानत मिलने से आसाराम के उपचार में राहत मिलेगी. कोर्ट ने आसाराम की बीमारी, अवस्था और पिछले 12 साल से जेल में होने पर ये राहत दी थी.

साभार : जी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *