बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त होने तक अंतिम रूप से 64.46 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। हालांकि ये आंकड़ा थोड़ा-बहुत बढ़ने का अनुमान है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगी और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

बिहार में पहले चरण के मतदान में कई क्षेत्रों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, ये मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहले चरण में हुए इस मतदान के साथ ही 1314 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम (EVM) में बंद हो गई। इनमें प्रमुख रूप से राजद नेता तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित राज्य सरकार के 16 मंत्रियों का भविष्य शामिल है। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब ये साफ होगा कि इस बंबर वोटिंग का फायदा किस गठबंधन को मिला है।

साभार : नवभारत टाइम्स

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *