महागठबंधन जीता तो तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री, मुकेश सहनी बनाये जायेंगे उपमुख्यमंत्री

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की आज पटना में बैठक हुई। इसके बाद महागठबंधन के सभी दलों कीओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस किया गया। जिसमें बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन कीओर से  VIP पार्टी के  प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया। महागठबंधन की ओर से तेजस्वी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किये जाने के बाद उन्होने कहा कि हम लोग बिहार में बदलाव के लिए कार्य करेंगे।

SHABD

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *