15 और 16 अक्टूबर को होने वाली उ.प्र. पीजीटी परीक्षा फिर हुई रद्द

लखनऊ. यूपी में प्रवक्ता पदों के लिए 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली पीजीटी परीक्षा अपरिहार्य कारणों से टाल दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी।  15 और 16 अक्टूबर 2025 को निर्धारित लिखित परीक्षा को आयोग के उप सचिव ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की नोटिस जारी किया है। हालांकि परीक्षा कब होगी, इसकी अभी कोई घोषणा नहीं की है।

कई बार स्थगित हो चुकी है परीक्षा

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 3539 पदों व प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 पदों पर भर्ती के लिए कई बार परीक्षा स्थगित हो चुकी है। कई बार टालने के बाद पीजीटी परीक्षा  15 व 16 अक्तूबर और टीजीटी परीक्षा 18 व 19 दिसंबर के लिए तय की गई थी।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *