हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी समेत 3 नक्सली ढेर

रांची. झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पातितिरी के जंगली इलाके में आज सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया। मारे गये अन्य दो नक्सलियों की पहचान 25 लाख रुपये के इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ़ चंचल और 10 लाख रुपये के इनामी बिरसेन गंझू उर्फ़ रामखिलावन के तौर पर हुई है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने कुछ हथियार भी बरामद किये हैं।

एनकाउंटर में सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिनका हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों घायल जवान खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह कोबरा और गिरिडीह तथा हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम एक अभियान के दौरान जंगल में निकली थी। टीम को सूचना थी कि एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन किसी बड़ी माओवादी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

SHABD, September 15, 2025

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *