सुरक्षाबलों ने बीजापुर में 4 नक्सलियों को किया ढेर, कई हथियार बरामद

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। बता दें कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस ने जानकारी दी कि मुठभेड़ के दौरान ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

झारखंड में मारे गए तीन नक्सली

इससे पहले शनिवार सुबह झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। लावादग गांव में मौजूद झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के तीन नक्सली को ढेर किया गया जबकि दो नक्सली भागने में सफल रहे।  मौके से एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफलें बरामद जबकि दो नक्सली भागने में सकी गई हैं।झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। पुलिस को जानकारी मिली थी JJMP के नक्सली लावादग चोरालता गांव के पास एक घर में छिपे हैं। वहीं, वो लोग किसी वारदात की प्लानिंग कर रहे हैं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *