श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

ढाका. श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार रात सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके नाव जब्त कर लिए हैं। इन पर श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। यह घटना तलाइमान्नार क्षेत्र में हुई और बीते एक हफ्ते में ऐसा दूसरा मामला है। नौसेना ने मंगलावार को यह जानकारी दी।

रविवार को भी हुई थी गिरफ्तारी

नौसेना प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए मछुआरों और उनके ट्रॉलर को मन्नार में मत्सय निरीक्षणालय को सौंपा जाएगा। इससे पहले रविवार को आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

दोनों देशों के बीच मछुआरों का मुद्दा है संवेदनशील

भारत और श्रीलंका दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। यह मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच एक संवेदनशील द्विपक्षीय विषय बन चुका है।

पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की घटना

कई बार श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है। और द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त भी किया है। पाक जलडमरूमध्य ,जो तमिलनाडु और श्रीलंका को अलग करता है, दोनों देशों के मछुआरों के लिए समृद्ध मछली पकड़ने का क्षेत्र है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *