विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली. क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है. जिसके बाद उनके चाहने वाले निराश हैं. लोग अपने चहेते कप्तान के इस निर्णय से अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि विराट कोहली को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय बल्लेबाज ने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है. उन्होंने इस मसले पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड से बातचीत भी की है. मगर बीसीसीआई के कुछ टॉप अधिकारियों ने एक बार फिर से उन्हें इस फैसले पर सोचने का सुझाव दिया है.

एक खबर के मुताबिक दिग्गज बल्लेबाज ने अपना मन बना लिया है और इस मसले पर बोर्ड को सूचित भी कर दिया है कि वह अब टेस्ट क्रिकेट से आगे बढ़ना चाहते हैं. हालांकि, बीसीसीआई के कुछ टॉप अधिकारियों ने उनसे दोबारा इस मुद्दे पर विचार करने का अनुरोध किया है. क्योंकि टीम इंडिया को जल्द ही इंग्लैंड का बेहद ही महत्वपूर्ण दौरा करना है.

बता दें टीम इंडिया को अगले माह में इंग्लैंड का दौरा करना है. जहां पांच मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. आगामी सीरीज से पहले नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया है. ऐसे में अगर विराट कोहली भी टेस्ट प्रारूप से दूरी बनाते हैं तो टीम के लिए इंग्लैंड जैसी परिस्थिति में जीत हासिल करना बेहद दुर्भर हो जाएगा.

विराट कोहली का टेस्ट करियर

बात करें विराट कोहली के टेस्ट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए खबर लिखे जाने तक 123 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में कोहली के नाम सात दोहरा शतक, 30 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *