उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में भूस्खलन-भारी बारिश के कारण 1000 पर्यटक और 200 वाहन फंसे

गंगटोक. भूस्खलन के कारण बृहस्पतिवार को उत्तरी सिक्किम में करीब 1,000 पर्यटक फंस गए। यहां भारी बारिश भी हो रही है। पुलिस ने बताया कि चुंगथांग में करीब 200 पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं और उनमें सवार लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। चुंगथांग, गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर दूर है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी टूर ऑपरेटरों को शुक्रवार को और अगली सूचना तक पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम नहीं भेजने का निर्देश दिया है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *