महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार, 2.5 साल होगा सभी मंत्रियों का कार्यकाल

मुंबई. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन रविवार को नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। CM और 2 डिप्टी CM समेत यह संख्या 42 हो गई। कैबिनेट में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। एक सीट खाली रखी गई है।

फडणवीस सरकार में 19 भाजपा, 11 शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और 9 NCP (अजित पवार गुट) कोटे से मंत्री शामिल किए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं (3 भाजपा, 1 NCP) और 1 मुस्लिम (NCP) चेहरे को जगह मिली है। कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री NCP की अदिति तटकरे (36) और सबसे उम्रदराज मंत्री भाजपा के गणेश नाइक (74) साल हैं।

भाजपा के पंकज भोयर (PHD) सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मंत्री हैं। शिवसेना के भारत गोगावले सबसे कम पढ़े-लिखे (8वीं पास) मंत्री हैं। कैबिनेट में 30-40 साल के 2, 40-50 साल के 12, 50-60 साल के 12 और 60 साल से ज्यादा उम्र के 13 मंत्री शामिल किए गए हैं।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *