महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार, लेकिन मुख्यमंत्री का नाम पर तकरार

मुंबई. महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट में महायुति ने एक तरफा बढ़त बनाई है। 288 विधानसभा सीटों में भाजपा गठबंधन 230 पर आगे है, जिसमें से 107 सीटों पर जीत मिल चुकी है। 123 पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (MVA) 50 का आंकड़ा भी पार करता नहीं दिख रहा। अभी तक MVA ने 22 सीटें जीत ली है, 24 पर आगे हैं। यह अलग बात है कि महायुति सरकार की कमान किसके हाथ में होगी, यह फिलहाल तय नहीं है। गठबंधन के तीनों दल अपना मुख्यमंत्री चाहते हैं।

राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है। मुख्यमंत्री शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगी कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इससे पहले फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा था- एक हैं तो सेफ हैं। ​​​​​​महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।

सभी 288 सीटों का रुझान/रिजल्ट:

गठबंधन आगे जीते कुल
महायुति 123 107 230
महाविकास अघाड़ी 24 22 46
अन्य 7 6 12

पार्टीवाइज रिजल्ट/रुझान:

पार्टी आगे जीते कुल
भाजपा 78 55 133
शिवसेना (शिंदे) 29 27 56
एनसीपी (अजित गुट) 16 25 41
कांग्रेस 11 5 16
शिवसेना (यूबीटी) 9 11 20
एनसीपी (शरद) 4 6 10
अन्य 6 6 12

BJP का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, NCP शरद का सबसे कम:

पार्टी सीटों पर चुनाव लड़े सीटों पर आगे स्ट्राइक रेट
भाजपा 149 132 88%
शिवसेना शिंदे 81 55 67%
एनसीपी अजित 59 41 69%
कांग्रेस 101 16 15%
शिवसेना यूबीटी 95 21 22%
एनसीपी शरद 86 10 11%

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *