भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो को ‘सकल्प पत्र’ नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया है। इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ, बीजेपी झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे।

संकल्प पत्र जारी करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए हैं और हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। शाह ने आगे कहा कि मैं खड़गे साहब को यह स्वीकार करने के लिए बधाई देता हूं कि वे वादे पूरे करने में विफल रहे हैं। झारखंड की जनता खड़गे साहब की इस स्वीकृति पर ध्यान दे और उनके वादों का मूल्यांकन करे, यह मेरा झारखंड की जनता से अनुरोध है।

इसके अलावा, गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल में घुसपैठ नहीं रुकी है क्योंकि स्थानीय प्रशासन घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है। झारखंड में भी घुसपैठ नहीं रुकी है क्योंकि स्थानीय प्रशासन घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है। अमित शाह ने कहा कि हर जगह BSF है, असम में भी BSF है…अगर सरकार बनी तो हमारे पटवारी से लेकर मुख्यमंत्री तक, हर कोई न सिर्फ उन्हें रोकेगा बल्कि उन्हें देश से बाहर भी निकालेगा।

हेमंत सोरेन को भी दी सलाह

वहीं, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के हलफनामे में उनकी उम्र को लेकर उठे विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है, यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह लोगों को अपनी जन्मतिथि के बारे में सच्चाई बताएं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *