रविंदर रैना की जगह सत शर्मा बने भाजपा जम्मू कश्मीर के नए अध्यक्ष

जम्मू. रविंदर रैना को जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह अब सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का नया बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. रैना को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद उन्हें बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई. जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था.

इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. रैना को इस बार विधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था।. लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे रैना को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. हालांकि, यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अब तक अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *