हिन्दुओं ने उत्तरकाशी में मस्जिद गिराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

देहरादून. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मस्जिद गिराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसमें 7 पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गए। हिंदू संगठन ने मस्जिद गिराने की मांग करते हुए कहा कि यह सरकारी जमीन पर बनी है। हिंदू संगठनों के जन आक्रोश रैली को लेकर कई बाजार पूरी तरह बंद रहे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बाराहाट इलाके में बनी मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी है। जिला प्रशासन ने साफ किया कि मस्जिद पुरानी है मुस्लिम समुदाय के लोगों की जमीन पर बनी है। प्रदर्शनकारी प्रदर्शनकारी मस्जिद की ओर बढ़ रहे थे प्रशासन ने गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग कर दी है। इसके बाद प्रदर्शनकारी हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे, लेकिन उन्होंने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई।

साभार : न्यूज़24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *