नाम बदलकर आजम जैदी करता रहा हिन्दू युवती का दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

लखनऊ. बाराबंकी कोतवाली पुलिस ने लव जिहाद के मामले में आरोपी आजम जैदी को दबोच लिया। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा रही है।

शहर के एक मोहल्ले की युवती ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि वर्ष 2016 में श्रीनगर कॉलोनी निवासी मो. आजम जैदी ने खुद को हिंदू व अपना नाम अमन बताते हुए प्रेमजाल में फंसाया। प्यार के नाम पर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान युवती को पता लगा कि वह दूसरे समुदाय का है। लेकिन आजम उसे बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर निकाह कर लिया।

युवती के अनुसार 2017 में जब उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो युवक धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर आरोपी आजम को गिरफ्तार कर लिया गया। जल्द ही इस मामले में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा।

परिवार बना सहारा

पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो हड़कंप मच गया। बचाव को लेकर कई प्रयास हुए मगर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पीड़िता की एक बच्ची भी है। उसका नाम फिर बदल दिया गया है। पीड़िता अपने परिवार के साथ ही रहेगी।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *