हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नहीं हो सका कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कहा कि पार्टी हरियाणा के सभी 90 सीटों चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा अगले 1-2 दिनों में हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन में बाधा आ गई है। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हरियाणा में हमारी तैयारी अच्छी है। सुनीता केजरीवाल जी बहुत पहले से ही हरियाणा में लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। हालांकि कांग्रेस से हमारी बातचीत चल रही है। अभी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। ग्राउंड पर हमारा संगठन मजबूत है। सुशील गुप्ता जी कुरुक्षेत्र में बढ़िया काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि बातचीत का कुछ निष्कर्ष जरूर निकलेगा।

हरियाणा में गठबंधन की बातचीत टूटने के कगार पर

आप के सूत्रों ने कहा कि पार्टी रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से ठीक पहले यह बात सामने आ रही है। आप के सूत्रों ने दावा किया कि हरियाणा में गठबंधन की बातचीत टूटने के कगार पर है और आप राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

आप हरियाणा में 10 विधानसभा सीटों की मांग कर रही

इससे पहले पार्टी के सूत्रों ने कहा था कि आप हरियाणा में 10 विधानसभा सीटों की मांग कर रही है जबकि कांग्रेस पांच से सात सीटों की पेशकश कर रही है। सूत्रों ने कहा कि सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं दिख रही है। आप के सूत्रों ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस के कई असंतुष्ट नेता हरियाणा में पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं, जहां 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को टिकट वितरण पर अपने ही नेताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को जारी की पहली सूची

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 32 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी में शुक्रवार को ही शामिल हुईं रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से मैदान में उतारा गया गहै। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, राव दान सिंह को महेंद्रगढ़, आफताब अहमद को नूंह, उदय भान को होडल और बादली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को टिकट दिया गया है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *