सुंजवां सैन्य स्टेशन पर आतंकियों की फायरिंग में एक जवान का बलिदान

जम्मू. जम्मू के सुंजवां सैन्य स्टेशन पर आतंकियों द्वारा बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक सैन्य जवान बलिदान हो गया। बलिदान जवान की पहचान नायक कुलदीप के रूप में हुई है। आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। सर्च ऑपरेशन के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

आतंकियों ने किया था स्नाइपर का इस्तेमाल

अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने स्नाइपर का इस्तेमाल करके हमला किया है। उन्होंने कहा कि सुंजवां कैंप में एक सैनिक को गोली लगी है। जिसके बाद जवान के बलिदान होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक इलाके में कुछ गोलियों की आवाजें सुनी गईं और उसके बाद कुछ नहीं हुआ।

इलाके में चल रही है गहन तलाशी

हमले के बाद आतंकियों का पता लगाने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि इलाके को सील कर ऊंची इमारतों की गहन तलाशी ली जा रही है। इस इलाके में सेना की 36 इन्फैंट्री ब्रिगेड तैनात है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *