अवैध खनन के आरोप में हरियाणा कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार गिरफ्तार

चंडीगढ़. हरियाणा में अवैध खनन को लेकर ईडी की तरफ से लगातार एक्शन हो रहा है. इससे पहले, कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के 15 ठिकानों पर ईडी ने एक्शन लिया था औऱ 24 घंटे तक कार्रवाई की थी. अब सूबे के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार पर एक्शन लिया गया है. फिलहाल, जानकारी मिली है कि  कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है और उन्हें लेकर अंबाला दफ्तर निकली है.

बताया जा रहा है कि यमुनानगर इलाके में अवैध खनन के मामले में विधायक की गिरफ्तारी हुई है और 400 से 500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा केस है. इस काले धन को अवैध खनन से अर्जित किया गया था. ईडी सुरेंद्र पंवार को अम्बाला कोर्ट में पेश कर करेगी. बता दें कि इससे पहले चार जनवरी को ईडी की टीम ने सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकाने पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी 20 से ज्यादा लोकेशन पर की गई थी. अभी ईडी अधिकारी अपने साथ विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास और कार्यालय से कुछ जरूरी कागजात ले गए.

राव दान सिंह के ठिकानों पर छापे

इससे पहले, गुरुवार को ईडी की टीम ने हरियाणा के पूर्व सीएम भपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी विधायक राव दान सिंह के 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी. बहादुरगढ़ में 15 घंटे रेड चली थी, जबकि गुरुग्राम आवास में 24 घंटे तक ईडी की टीम ने जांच की थी. 1392 करोड़ के घोटाले में ईडी की टीम ने यह छापेमारी की थी.

छोक्कर का बेटा गिरफ्तार

इसी तरह, इससे पहले, ईडी की टीम ने फ्लैट घोटाले में हरियाणा के ही कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर के ठिकानों पर भी बीते माह रेड डाली थी और बाद में उनके बेटे को अरेस्ट किया था. ऐसे में अब हरियाणा में कांग्रेस के विधायक ईडी के निशाने पर हैं. मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ है.

साभार : न्यूज18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *