हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आईएनएलडी और बसपा में हुआ गठबंधन

चंडीगढ़. हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव होना है। हरियाणा विधानसभा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने राजधानी चंडीगढ़ में गठबंधन का औपचारिक एलान किया। इनेलो और बसपा के गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा अभय चौटाला को बनाया गया है।

तीसरी बार हुआ गठबंधन

हरियाणा के कुल 90 विधानसभा सीटों में से इनेलो 53 और बहुजन समाज पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दलों के बीच तीसरी बार गठबंधन हुआ है। सबसे पहले वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ था। 1996 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने एक और इनेलो ने चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2018 में इनेलो और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अब फिर 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दल साथ आएं हैं।

दिल्ली में अभय चौटाला और मायावती की हुई थी मुलाकात

बसपा सुप्रीमो मायावती और इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला के बीच दिल्ली में एक घंटे तक मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग के दौरान हरियाणा में गठबंधन करने पर सहमति बनी थी। हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी का परंपरागत वोट बैंक है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *