शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर हुआ जानलेवा हमला

चंडीगढ़. लुधियाना में शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर कातिलान हमला हुआ है। वारदात सिविल अस्पताल के बाहर हुई। निहंग वेश में आए चार आरोपियों ने तेजधार हथियारों से गोरा पर वार किया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शुक्रवार सुबह संदीप थापर गोरा अपने गनमैन के साथ सिविल अस्पताल में चलने वाले संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समागम में आए थे। वे समागम में माथा टेकने के बाद जैसे ही बाहर निकले तो निहंग के वेश में आए चार युवकों ने उन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया।

इस दौरान उनका गनमैन साइड में मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा और उसने गोरा को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। लहुलुहान हालत में गोरा को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *