अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये दूध के दाम

गांधीनगर. लोकसभा चुनाव रिजल्ट से पहले आम जनता की जेब पर महंगाई का एक और बोझ बढ़ गया है। गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल दूध की कीमत प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। अमूल की बढ़ी हुई कीमतें सोमवार से लागू होंगी।

गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल शक्ति तीनों के दाम में प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। अमूल ताजा छोटे पाउच के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

साभार : इंडिया टीवी

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *