नशे की हालत में टैम्पो चालक ने फाड़ी ट्रैफिक कांस्टेबल की वर्दी

कानपुर. नशा इंसान को कोई भी गलत काम करने के लिए मजबूर कर देता है. आदमी होश में शायद वो काम करने के बारे में सोचने की हिम्मत भी न करे, लेकिन नशा उससे वो गुनाह करवा ही लेता है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की सीसामऊ थाना के अंतर्गत सामने आया. मातृभूमि समाचार के प्रतिनिधि संजय सक्सेना ने बताया कि जरीब चौकी चौराहे पर प्रतिदिन की तरह ही ट्रैफिक पुलिस यातायात सुचारू रूप से चलाने का प्रयास कर रही थी. तभी नूर मोहम्मद हाता निवासी टैम्पो चालक इमरान वहाँ नशे की हालत में पंहुचा और ट्रैफिक कांस्टेबल अजय कुमार से भीड़ गया. उसने कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी. टीएसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पर कांस्टेबल की ओर से सीसामऊ थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है. जिसके बाद पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को जब थाना लाया गया, तो वो वहाँ भी काफी देर तक हंगामा करता रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *