कमर्शियल सिलेंडर के दामों में आई मामूली कमी

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के बीच देश की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है. तेल कंपनियों ने इस महीने की पहनी तारीख  यानी कि 1 मई को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम में छूट दी है. आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर नए रेट पर मिलेंगे. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम को रिवाइज करते हुए 19 रुपये की कटौती की है. आइए जानते हैं क्या है सिलेंडर की नई दरें.

कमर्शियल गैस सिलेंडर में छूट

अप्रैल महीन में गैस सिलेंडर में 25 रूपए की तेजी देखी गई थी जिसके बाद वह 1795 के दाम में मिलने लगी. लेकिन अब तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में राहत मिली है. बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर पर ही यह छूट मिली है. इसका मतलब यह है कि घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अगर आपआज यानी कि एक मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो आपको छूट मिलेगी.

कमर्शियल सिलेंडर के लेटेस्ट रेट

पिछले महीने राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपये थी. वहीं छूट के बाद यह सिलेंडर  1745.50 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,879 रुपये से कम होकर 1,859 रुपये हो गई है. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1717.50 रुपये थी. आज से इनकी कीमत 1698 रुपये है. चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 1,911.00 रुपये है.

साभार : जी न्यूज

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *