कमलजीत सिंह भाटिया पंजाब के कई पार्षद भाजपा में हुए शामिल

चंडीगढ़. रविवार को पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया समेत करीब 15 नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इनमें करीब 10 पार्षद भी शामिल है। सोंग्स ऑफ जिओ रिंकू और विधायक शीतल अंगूरल के साथ दिल्ली पहुंचे। इन सभी नेताओं ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्र महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

इन नेताओं ने थामा कमल

इन नेताओं में वरेश मिंटू संदीप वर्मा, अमित सिंह संधा चंद्रजीत कौर संधा सुनीता रिंकू मनजीत सिंह टीटू, अमित लूथरा, राजन अंगूराल, सुनील मंटो, राधिका पाठक, जसपाल कौर भाटिया, प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह सभी नेता आम आदमी पार्टी में थे और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को जहां जबरदस्त फायदा मिला है वही आम आदमी पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका है। यह सभी नेता जमीनी तौर पर काफी मजबूत है और आम आदमी पार्टी की संसदीय उपचुनाव में जीत के लिए भी इनका बड़ा योगदान रहा था।

सुनील जाखड़ ने किया स्‍वागत

सुनील जाखड़ ने इन सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी नेताओं को उचित सम्मान मिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए जो कदम इन्होंने उठाए हैं उसके लिए इनका तहे दिल से आभार है। सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि जिस तरह से भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ता नेता शामिल हो रहे हैं, उससे या साफ है कि जालंधर एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। जालंधर और पंजाब चाहता है कि जिस तरह पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है इस तरह पंजाब में भी विकास हो।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *