भाजपा इस बार मुस्लिमों को भी प्रत्याशी बना रही है : भूपेन्द्र सिंह

लखनऊ. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने संसदीय चुनाव में प्रदेश में सबसे बड़ा मुकाबला अपने गृह मंडल मुरादाबाद में माना है। हालांकि,उन्होंने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर राजग के जीतने का दावा भी किया है। 2019 के चुनाव में मंडल की सभी छह सीटें सपा-बसपा गठबंधन को मिली थीं।

इन्हें भाजपा चुनौती मानकर चल रही है। भाजपा प्रत्याशियों की शनिवार को पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा अध्यक्ष रविवार को अपने गृह नगर आए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार पार्टी मुस्लिमों को भी प्रत्याशी बना रही है। हम सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए कृत संकल्पित हैं। संसदीय बोर्ड की अगली बैठक में शेष सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जल्द गठबंधन को दी जाने वाली सीटें भी निर्धारित होंगी।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *