घोर परिवारवादियों यूपी का युवा तो विकसित यूपी बनाने में लगा है : नरेंद्र मोदी

लखनऊ. पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात वाराणसी पहुंच गए थे। शुक्रवार को मोदी ने बनास डेयरी प्लांट समेत 10972 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 3344 करोड़ की एक दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं, वो मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं।

मोदी ने कहा कि अरे घोर परिवारवादियों यूपी का युवा तो विकसित यूपी बनाने में लगा है। यूपी के युवाओं का अपमान कभी नहीं भूला जाएगा। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि हर चुनाव में साथ आते हैं और परिणाम शून्य आता है तो एक-दूसरे को गाली देते हैं और अलग हो जाते हैं। मोदी ने सीर गोवर्धन गांव में संत रविदास मंदिर में पूजा की। साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में संत रविदास की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

राहुल गांधी ने क्या कहा था

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी पहुंच गई है। कई जिलों से राहुल गांधी की यात्रा निकल भी चुकी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब अमेठी पहुंची थी तो राहुल गांधी ने कहा था कि वाराणसी में हमने यूपी की सच्ची तस्वीर देखी है। सड़क पर युवा शराब पिए लेटे हैं। शराब पीकर युवा बाजा बजाकर नाच रहे हैं। जो बेचारा रोजगार चाहता है, वह पेपर देता है और पेपर लीक हो जाता है।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *