स्मृति ईरानी ने अमेठी के अपने घर में किया गृह प्रवेश

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने क्षेत्र में अपना नया आवास निर्मित करवाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर अमेठी में भाजपा का झंडा गाड़ने वाली स्मृति के घर पर गृहप्रवेश कार्यक्रम गुरुवार को हुआ।

स्मृति ईरानी के अमेठी में नवनिर्मित आवास पर गृहप्रवेश के कार्यक्रम को लेकर सांसद वहां पूजा कर रही हैं। उनके साथ पति जुबीन ईरानी भी मौजूद रहे। स्मृति के आवास परिसर में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी आज होगी। सांसद स्मृति ईरानी परिवार के साथ शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करेंगी। सांसद स्मृति ईरानी के गृह प्रवेश में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, केंद्रीय मंत्री दानिश आजाद, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ ही केंद्र प्रदेश सरकार के कई मंत्री और बड़े चेहरे शामिल होंगे।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *