लव जिहाद का शिकार बना किया शोषण, पीड़िता ने खाया जहर

भोपाल. हिंदू महिला के साथ डेढ़ साल से अवैध संबंध बनाकर रह रहे मुस्लिम युवक पर मारपीट और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोपी युवक ने पीड़िता को घर से भी बाहर निकाल दिया है। जिसके बाद उसने जहर खा लिया। जानकारी के मुताबिक, मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बड़ी कुंजरहटी का है। जहां की रहने वाली 28 साल की पिंकी सेन ने जहरीला पदार्थ खाकर (डाई पीकर) जान देने का प्रयास किया। जिसे पुलिस गंभीर हालात में जिला अस्पताल लेकर आई। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पिंकी ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में बड़ा खुलासा किया है।

जानें पूरा मामला

अस्पताल में भर्ती पिकी सेन की माने तो उसकी शादी 10 साल पहले ब्रज किशोर सेन के साथ हुई थी। जिससे उसकी 8 साल की बच्ची है। जो कि उसके मायके (बिजावर में अपने नाना-नानी के यहां) में रहती है। उसका अपने पति से 4-5 साल पहले विवाद हो गया था और तभी से वह अपने मायके अलग रह रही थी। इस बीच वह छतरपुर में आकर बड़ी कुंजरहटी में रहने लगी और मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करने लगी इसी बीच वहीं के रहने वाले नोसाद खान ने उससे बातचीत शुरू कर अकेले का फायदा उठाते हुए नजदीकियां बढ़ाई और शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाकर पिछले डेढ़ साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

पिंकी बताती है कि नोसाद के माता-पिता और उसके परिवार में सभी को पता है और वह अपने ही घर के पास में किराए का रूम लेकर मेरे पास आता-जाता था हमारे संबधों के बारे में सभी मोहल्ले वालों को भी पता है। जब भी मैं उसे शादी की बोलती तो वह बोलता मेरा घर और मोहल्ले में सभी को तो पता है समय आने दो कर लेंगे ऐसा कहकर टालता रहा अभी हाल ही में मुझे दिल्ली ले गया वहां पर रखे रहा वहां से लौटकर आई तो मैनें कहा- मेरे पेट में तुम्हारा बच्चा आ गया है तो उसने धोखे से मुझे गर्भ गिराने वाली गोली खिलाकर मेरा गर्भ गिरा दिया।

इस बात पर मैंने उससे कहा कि तुमने ऐसा क्यों और हम लोगों की बहस होने लगी तो वह लड़ने लगा और उसने कहा कि मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा मेरे घर वाले अब मना कर रहे हैं वह कह रहे हैं कि तुम हिन्दू से मुस्लिम धर्म अपनाओ तो ही रखेंगे वरना तुम्हें जहां जाना है जाओ, मैनें विरोध किया तो उसने मेरे साथ जमकर मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया तो मैं उसके घर पहुंची उसके मां-बाप से कहा तो उन्होंने मुझे गाली-गलौज कर भगा दिया तो मैनें उसके घर के सामने ही डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। क्यों कि अब न तो मेरे घर वाले अपनाएंगे और न ही ये अपना रहा है ऐसे में मेरा मर जाना यही बेहतर है।

पीड़ित महिला ने कहा-नोसाद मुझसे कहता है कि तुम मुस्लिम धर्म अपनाओ बुर्का पहनो और मांस-मीट खाओ तभी तुमसे शादी करूंगा वरना तुम यहाँ से जाओ, जबकि हमसे पहले इसने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था, अब मेरे साथ यह धोखा कर रहा है मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, और मुझे घर से निकाल दिया, उसके माता पिता भी मुझे भला बुरा कह रहे हैं, अब मैं इंसाफ चाहती हूँ।

भाई बोला धमकी देकर मेरी बहन और हमें डराता था

मामले में घटना की खबर मिलने पर अस्पताल पहुंचे पीड़िता के भाई आकाश सेन का कहना है कि उक्त युवक मेरी बहन को बहला-फुसला कर उसका शोषण करता रहा। हम लोगों को भी धमकी देता रहा कि अगर तुम लोग बीच में आ आए तो ठीक न होगा। हम लोग गरीब और सीधे साधे लोग हैं इन लोगो से लड़ नहीं सकते, मेरी बहन के साथ गलत हुआ है हम इंसाफ चाहते हैं।

विश्व हिंदू परिषद ने लिया संज्ञान कठोर कार्रवाई की मांग

मामले में विश्व हिंदू परिषद ने संज्ञान लिया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रखर भट्ट ने महिला के साथ किये गये अमानवीय व्यवहार और घृणित कृत्य पर आक्रोश व्यक्त किया है। महिला को न्याय दिलाने विश्व हिंदू परिषद प्रतिबद्ध है और न्यायोचित कठोर कार्रवाई की मांग करता है। प्रखर भट्ट की मानें तो इस तरह से महिला के बहुत साथ गलत हुआ है। पहले तो उस पर अमानवीय कृत्य और अत्याचार हुए ऊपर से पुलिस ने मामले में आरोपी को बचाते हुए मामूली शिकायत दर्ज कर इतिश्री कर ली है।

जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद प्रखर भट्ट ने कहा- विश्व हिंदू परिषद महिला को न्याय दिलाने और आरोपी पर कठोर कार्रवाई करने के लिए कल ही SP से मिलकर मामले में उचित न्याय और कठोर कार्रवाई की मांग करेगी, अगर कार्रवाई नहीं कि जाती तो विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन करेगा।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *