मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा खराब मौसम के कारण हुआ रद्द

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का बृहस्पतिवार को अयोध्या दौरा खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया. इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि आदित्यनाथ का यहां पहुंचने के बाद पहले हनुमानगढ़ी मंदिर जाने का कार्यक्रम था. इसके बाद उन्हें राम लला के दर्शन के लिए जाना था और फिर राम मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करना था.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज अयोध्या आना था, लेकिन कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण वह नहीं आ सके.” प्रधानमंत्री मोदी पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए 30 दिसंबर को यहां का दौरा करेंगे. अधिकारियों के मुताबिक वह एक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *