पति ने तीन तलाक देने के बाद 2 बार किया बलात्कार, देवर ने भी बनाए शारीरिक संबंध

लखनऊ. तीन तलाक के बाद केस दर्ज होने पर पति ने दोबारा निकाह करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं देवर ने भी हलाला के नाम पर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। यूपी की सहारनपुर पुलिस ने जब महिला की शिकायत दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने थाना यमुनानगर में शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को सहारनपुर पुलिस को भेज दिया है। थाना यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 10 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश निवासी पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल 2023 को मुस्लिम वुमेन प्रोटेक्शन राइट ऑन मैरिज एक्ट की धारा 3 व 4, 354, 406 व 498 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

इसके बाद चार सितंबर को ससुराल वाले ने समझौता करने और केस वापस लेने की बात कही। इसके बाद उसने पुलिस से एक महीने का समय ले लिया था। ससुराल वालों ने उसे आश्वासन दिया था कि पति उसे लेने आएगा और उसके साथ दोबारा निकाह कर लेगा। दो अक्तूबर को पति उसके पास आया और कहने लगा कि वह रात को रुककर सुबह चला जाएगा। रात में उसने दुष्कर्म किया और कहा कि वह सहारनपुर जाकर दोबारा निकाह कर लेंगे। अगले दिन पति बहाना बनाकर वहां से चला गया और देर रात वापस आया। सुबह चलने की बात कहकर आरोपी दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। चार अक्तूबर को वह उसे अपने साथ ले गया और सहारनपुर में अपने घर के पास उतारकर कहने लगा कि तुम घर चलो… मैं थोड़ी देर में आता हूं।

उसी रात देवर उसके कमरे में आया और दुष्कर्म किया। देवर ने कहा कि बिना हलाला के आप अपने पति के साथ नहीं रह सकती। यह बात पीड़िता ने अपनी सास को बताई लेकिन उसने एक न सुनी और कहा कि हमारे धर्म में हलाला के बिना दोबारा अपने पति के साथ नहीं रह सकती। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्जकर ली है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *