लगे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अलग होने के कयास

मुंबई. हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा(Raj Kundra) अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में, राज ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शिल्पा से अलग हो रहे हैं। देखिए उनका पोस्ट।

राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म UT 69को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसमें राज के साथ जेल में आपबीती की झलक दिखाई गई। इस बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

क्या अलग हो गए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी?

दरअसल, राज कुंद्रा ने आधी रात को ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। ट्वीट में राज ने लिखा, “हम अलग हो गए हैं। आप से अनुरोध है कि हमें इस मुश्किल फेज में थोड़ा समय दें।” इसके साथ राज ने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई।

लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे कि क्या राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अलग हो गए हैं। कई लोग इसे प्रमोशन बता रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, ‘अलगाव मतलब, तलाक?’ एक ने कहा, ‘घटिया नौटंकी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मूवी पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।’ एक ने कहा, ‘अलगाव मतलब, मास्क का राज कुंद्रा से अलगाव।’ इसी तरह कई लोग राज कुंद्रा को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी राज कुंद्रा की फिल्म?

राज कुंद्रा की आगामी फिल्म ‘यूटी 69’ उनकी आपबीती की कहानी बयां करती फिल्म है। शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित राज की फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था। फिल्म 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें राज ही लीड हीरो हैं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *