
कमोडिटी वायदाओं में 263913 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 6952658 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना–चांदी के वायदाओं में 160743 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबार
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 22 से 28 मई के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 7216572.63 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 263913.39 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 6952658.79 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल साप्ताहिक प्रीमियम टर्नओवर 35232.93 करोड़ रुपये का हुआ।
आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 160743.17 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 159498 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 159500 रुपये और नीचे में 153451 रुपये पर पहुंचकर, 159606 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 2681 रुपये या 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 156925 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी जून वायदा सप्ताह के अंत में 1739 रुपये या 1.35 फीसदी गिरकर 127275 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल जून वायदा 231 रुपये या 1.43 फीसदी लुढ़ककर सप्ताह के अंत में 15928 रुपये प्रति 1 ग्राम बंद हुआ। सोना-मिनी जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 158390 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 159259 रुपये और नीचे में 153149 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 2669 रुपये या 1.68 फीसदी औंधकर 156336 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गोल्ड-टेन जून वायदा सप्ताह के आरंभ में प्रति 10 ग्राम 160451 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 161298 रुपये और नीचे में 155525 रुपये पर पहुंचकर, 160872 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 2309 रुपये या 1.44 फीसदी गिरकर 158563 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा।
चांदी के वायदाओं में चांदी जुलाई वायदा सप्ताह के आरंभ में 273800 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 277399 रुपये के उच्च और 261000 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 274883 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 5346 रुपये या 1.94 फीसदी की गिरावट के साथ 269537 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी जून वायदा 4785 रुपये या 1.72 फीसदी घटकर सप्ताह के अंत में 273803 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो जून वायदा सप्ताह के अंत में 4754 रुपये या 1.71 फीसदी गिरकर 273840 रुपये प्रति किलो हुआ।
मेटल वर्ग में 29883.40 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा जून वायदा सप्ताह के अंत में 2.25 रुपये या 0.17 फीसदी औंधकर 1360.4 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। जबकि जस्ता जून वायदा 2.55 रुपये या 0.7 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 367.55 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम जून वायदा 3.85 रुपये या 1 फीसदी बढ़कर 387.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। जबकि सीसा जून वायदा सप्ताह के अंत में 1.8 रुपये या 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 207.5 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 73268.64 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 9415 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 9555 रुपये के उच्च और 8409 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 805 रुपये या 8.62 फीसदी लुढ़ककर 8537 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी जून वायदा 800 रुपये या 8.57 फीसदी गिरकर सप्ताह के अंत में 8539 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 303 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 315.8 रुपये के उच्च और 286.2 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 304.1 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 9.8 रुपये या 3.22 फीसदी की मजबूती के साथ 313.9 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। जबकि नैचुरल गैस-मिनी जून वायदा सप्ताह के अंत में 9.8 रुपये या 3.22 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 313.9 रुपये प्रति एमएमबीटीयू पर बंद हुआ।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल जून वायदा सप्ताह के आरंभ में 990.4 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 17.9 रुपये या 1.8 फीसदी गिरकर 975 रुपये प्रति किलो हुआ।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान सोना के विभिन्न अनुबंधों में 91136.95 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 69606.21 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 22659.88 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 3525.70 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 135.87 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 3519.68 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 46898.59 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 26196.76 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 16.49 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में सोना के वायदाओं में 3064 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 26865 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 12721 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 184608 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 28190 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 10046 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 21926 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 56908 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 12658 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 20031 लोट के स्तर पर था।


Credit : Naimish Trivedi
