एक्सिस बैंक बना टेस्ला का प्राथमिक फाइनेंसर, देश भर में उपलब्ध कराएगा सुविधाजनक ईवी ऋण

Saransh Kanaujia
3 Min Read

नागपुर, मार्च 2026: भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने घोषणा की है कि वह टेस्ला के लिए पसंदीदा फाइनेंसर (वित्तपोषक) बन गया है, जो टेस्ला के ग्राहकों को उनकी ज़रूरत के अनुरूप फाइनेंसिंग (ऋण) समाधान और वाहन खरीद का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। यह गठजोड़, पर्यावरण अनुकूल वाहन अपनाने की रफ्तार बढ़ाने में मदद करने के लिए अभिनव तथा ग्राहक केंद्रित वित्तपोषण समाधान प्रदान कर भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार के प्रति एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

यह गठजोड़ देश भर में लागू होगा और इसके तहत बड़े महानगरों तथा उभरते इलेक्ट्रिक हब के ग्राहकों को विश्वसनीय तरीके से टेस्ला कार खरीदने के लिए आसान, डिजिटल प्रक्रिया आधारित ऋण विकल्प मिलेंगे। इस पेशकश का लक्ष्य है, वाहन खरीद से जुड़ी आरंभिक परेशानियों को कम कर और ग्राहकों के लिए आसान, सुविधाजनक ऑनबोर्डिंग अनुभव सुनिश्चित कर टेस्ला कार खरीदने का सफर आसान बनाना।

एक्सिस बैंक प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन के ग्राहकों के लिए विशेष तौर पर तैयार वाहन ऋण की पेशकश करेगा। इनमें शामिल हैं:
हर ग्राहक की नकदी की स्थिति (कैश फ्लो) के आधार पर व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप पुनर्भुगतान योजना
10 साल तक का लम्बा कार्यकाल

फौरन मंज़ूरी के साथ पूरी तरह से डिजिटल ऑनबोर्डिंग अनुभव
एक्सिस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मुनीश शारदा ने इस गठजोड़ पर अपनी टिप्पणी में कहा, “भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का तेज़ी विस्तार हो रहा है, ऐसे में एक्सिस बैंक को इस प्रक्रिया को तेज़ करने में मदद करने के लिए टेस्ला के साथ गठजोड़ करने पर गर्व है। इस गठजोड़ के ज़रिए, हम अभिनव तथा ग्राहकों की व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप ऋण समाधान मुहैया कराकर वैश्विक स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन को आसानी से हासिल करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। इससे ग्राहकों के लिए सुविधाजनक तरीके से बैंक के लचीले समाधान के ज़रिए पर्यावरण अनुकूल वाहन खरीदना सुविधाजनक हो जाएगा। इस पहल से ज़िम्मेदार बैंकिंग और भविष्य के लिए तैयार समाधान पर हमारा निरंतर ज़ोर रेखांकित होता है।”

Featured Article

Related Post

Share This Article