ईद की नमाज के बाद हरियाणा में दो पक्षों के भिड़ने से 12 से अधिक लोग घायल

Saransh Kanaujia
2 Min Read

चंडीगढ़. हरियाणा के नूंह में बिछौर थाने के गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े के बाद दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहीं, कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए नल्हड़ रेफर कर दिया गया।

झगड़े की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस

उधर, झगड़े की सूचना पाकर पुन्हाना शहर थाना, सदर थाना सहित बिछौर थाना पुलिस गांव में मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया। वहीं, झगड़े की एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

दोनों पक्षों की ओर से जमकर चले लाठी-डंडे

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक पक्ष के लोग ईदगाह में नमाज पढ़ कर घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल गए और दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले। झगड़ा एक गेहूं के खेत में हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों ने खुलकर एक दूसरे पर लाठियां बरसाई।

हमले में 12 से ज्यादा लोग हुए घायल

ग्रामीणों के अनुसार, झगड़ा करने वालों में एक गुट साजिद है, तो वहीं दूसरा गुट राशिद है। साजिद गुट के करीब छह तो राशिद गुट के भी सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।वहीं, झगड़े की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो गांव में पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना की पुलिस पहुंच गई और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। कुछ देर बाद पुलिस ने झगड़े को शांत करा दिया।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article