कुछ दिन में फिर कांपी नेपाल की धरती, महसूस किये गए भूकंप के हलके झटके

Saransh Kanaujia
2 Min Read

काठमांडू. भारत का पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर भूकंप से झटकों से कांप उठा है। यह भूकंप नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बझांग जिले में रविवार को आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:09 बजे आया। भूकंप का केंद्र बझांग जिले में साइपाल पर्वत था। एनईएमआरसी ने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिमी प्रांत के बाजुरा सहित पड़ोसी जिलों में रहने वाले लोगों ने भी महसूस किए। अभी कुछ दिन पहले भी नेपाल में 2 बार भूकंप आया था।

भूकंप के  लिए संवेदनशील है बझांग

 नेपाल का बझांग जिला सर्वाधिक सक्रिय टेक्टोनिक क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में स्थित है, जिसके कारण यह भूकंप के प्रति अत्यंत संवेदनशील इलाका है। यहां प्रत्येक वर्ष कई भूकंप आते हैं। झटके महसूस होने के बाद डर से काफी संख्या में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब काफी देर तक दोबारा झटका नहीं आया तो इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article