Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चिली को 7-0 से रौंदा

Saransh Kanaujia
3 Min Read

नई दिल्ली. जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 की मेंजबानी 9 साल बाद भारतीय सरजमीं पर हो चुकी है. जूनियर हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम ने 28 नवंबर को अपने अभियान की शुरुआत की. तमिलनाडु के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में भारत और चिली के बीच मुकाबला खेला गया. भारत ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया और शुरू के 10 मिनट अपने नाम कर लिए. इसके बाद गेम में भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और चिली की हवा टाइट कर दी. भारत की ओर से दिलजीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया. भारत ने 7-0 से जीत हासिल कर ली.

भारत की शानदार जीत

पहले क्वार्टर में भारत और चिली के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को बीजी रखा और एक भी गोल दोनों टीमों की ओर से नहीं हुआ. हालांकि दूसरे क्वार्टर में भारत ने बिना समय बर्बाद किए 1 गोल दागकर बढ़त बना ली थी. इसके बाद भारत की ओर से रोसन कुजूर ने 21वें मिनट में एक और गोल करके भारत की बढ़त 2-0 कर दी थी. इसके बाद भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और मात्र 4 मिनट बाद 25वें मिनट में दिलराज ने एक और गोल करके भारत की बढ़त 3-0 कर ली थी.

पहले हाफ के बाद भारत के पास 3-0 की बढ़त थी. इसके बाद 34वें मिनट में भारत ने दिलराज सिंह की बदौलत चौथा गोल दागकर विरोधी टीम के खिलाड़ियों के होश उड़ा दिए. चौथे गोल के बाद भारत ने कुछ सेकंड बाद ही पांचवां गोल दागा और चिली की टीम को चारों खाने चित कर दिया. इसके बाद चौथे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल दागा और 5-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. भारत के खिलाड़ियों ने इस मैच में चिली की टीम को बैकफुट पर रखा.

ऐसी थी भारत की प्लेइंग 11

प्रिंसदीप सिंह (जीके), रोहित (कप्तान), सुनील बेन्नूर, प्रियोबार्ता तलेम, अनमोल एक्का, अंकित पाल, अड्रोहित एक्का, रोसन कुजूर, मनमीत सिंह, दिलराज सिंह और अर्शदीप सिंह.

साभार : न्यूज24

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article