Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

बीसीसीआई ने ऋषभ पंत पर लगाया 24 लाख का जुर्माना

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत पर बीसीसीआई ने भी अब बड़ा एक्शन लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पर 24 लाख का जुर्माना ठोका गया है। पंत पर यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। आईपीएल 2025 में यह दूसरा मौका है, जब पंत को स्लो ओवर रेट की वजह से जेब ढीली करनी पड़ी है। पंत के साथ-साथ लखनऊ टीम के खिलाड़ियों को भी 25 प्रतिशत मैच फीस गंवानी होगी। इम्पैक्ट प्लेयर भी इस मार से अछूता नहीं रहेगा।

ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना

ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 में कुछ भी सही होता हुई नजर नहीं आ रहा है। पंत का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है, तो कप्तानी में भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंत की अगुवाई में लखनऊ को 54 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद अब लखनऊ के कप्तान के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। पंत पर मुंबई के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते 24 लाख का जुर्माना ठोका गया है। इस सीजन यह दूसरा मौका है जब पंत की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। कप्तान के साथ-साथ एलएसजी के सभी खिलाड़ियों को भी 6 लाख या फिर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा।

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article