Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन मोम्बासा, केन्या में बंदरगाह पर पहुंचा

Saransh Kanaujia
1 Min Read

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (आईटीएस) के जहाज – आईएनएस तीरआईएनएस सुजाताआईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस सारथी, 25 सितंबर, 2025 को मोम्बासा, केन्या में बंदरगाह पर पहुंचे। स्क्वाड्रन का केन्या नौसेना, रक्षा सलाहकार और भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये जहाज वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर हैंइससे पहले ये सेशेल्समॉरीशसला रियूनियन और मोजाम्बिक का दौरा कर चुके हैं।

इस बंदरगाह पर पहुंचने के दौरान, दोनों नौसेनाओं के कर्मी संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियों, समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) और जलयात्रा अभ्यास (पासेक्स) सहित कई तरह की व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। इस यात्रा में एक संयुक्त योग सत्र, भारतीय और केन्याई नौसेना बैंड द्वारा संयुक्त प्रदर्शन और मोम्बासा में सामुदायिक आउटरीच क्रियाकलाप भी शामिल होंगे।

आईटीएस की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री साझेदारी और सहयोगात्मक प्रयासों को और मजबूत करना है और “महासागर”- सभी क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति की भावना पर जोर देना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1TSatKenya-Sep25(1)YPO9.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1TSatKenya-Sep25(2)GUQU.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1TSatKenya-Sep25(4)FDC5.jpeg  

Related Post

Share This Article