फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को पांच वर्ष के कारावास की सजा

Saransh Kanaujia
1 Min Read

पेरिस. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्‍हें आपराधिक षड्यंत्र का दोषी पाए जाने पर यह सजा दी गई है। सरकोज़ी वर्ष 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे। यह मामला लीबिया के दिवंगत नेता कर्नल मुअम्मर गद्दाफी से लाखों यूरो के अवैध धन के लेन-देन से संबंधित था। सरकोजी पर गद्दाफी से मिले धन का इस्तेमाल वर्ष 2007 के चुनाव अभियान के लिए करने का आरोप था। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि बदले में सरकोजी ने पश्चिमी देशों में गद्दाफी की अछूत छवि को समाप्‍त करने में सहायता करने का वादा किया था।

पेरिस की आपराधिक अदालत के न्यायाधीश नथाली गवारिनो ने कहा कि सरकोजी ने अपने अभियान के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने करीबी सहयोगियों को लीबियाई अधिकारियों से संपर्क करने की अनुमति दी थी। अदालत ने कहा कि सरकोजी के चुनाव वित्तपोषण के अवैध लाभार्थी होने के पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इस फैसले के अनुसार अपील दायर करने के बावजूद सरकोजी को जेल में ही रहना होगा। 70 वर्षीय सरकोजी ने कहा है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

SHABD, September 25, 2025

Related Post

Share This Article