Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

भारत निर्वाचन आयोग की राजनीतिक दलों के साथ व्यापक संरचित बातचीत जारी

Saransh Kanaujia
5 Min Read
  1. भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले छह महीनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ सभी स्तरों पर रचनात्मक विचार-विमर्श की लम्बे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता पूरी करते हुए मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की संरचित बैठकें की हैं।
  2. मार्च, 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) श्री ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में इन बैठकों की परिकल्पना की थी। इसी के अनुरूप, सभी राजनीतिक दलों के साथ 4,719 संरचित बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) द्वारा 40 बैठकें,  ज़िला निर्वोचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा 800 और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा 3,879 बैठकें शामिल हैं, जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  3. इसके बाद, सभी 6 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के प्रमुखों को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया।  निर्वाचन आयोग मई 2025 में 5 राष्ट्रीय दलों के प्रमुखों/अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर चुका है (विवरण संलग्न है)। इन बैठकों ने पार्टी प्रमुखों को अपने सुझाव और आयोग के साथ सीधे अपनी चिंताएं साझा करने का मंच प्रदान किया। ये बैठकें, राजनीतिक दलों के अनुरोध पर उनके प्रतिनिधिमंडलों के साथ चुनाव आयोग की बैठकों के अतिरिक्त की गई हैं।
  4. आयोग ने जुलाई और अगस्त 2025 में 17 मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टियों के साथ भी बातचीत की है (विवरण संलग्न है)। शेष राजनीतिक दलों के साथ बैठक की प्रक्रिया जारी है।
  5. निर्वाचन आयोग की नई पहल के तहत ये सक्रिय बैठकें हुई हैं जो राजनीतिक दलों के साथ आयोग के बातचीत के पुराने तरीके से अलग है, जो केवल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधित्व पर आधारित थी।
  6. यह पहल वर्तमान विधायी ढांचे के अनुरूप सभी पक्ष धारकों के साथ चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सुसंयत बनाने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

अनुलग्नक

मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी
क्रम संख्या राजनीतिक दल का नाम बैठक की स्थिति बुलाई गई/आमंत्रित बैठक की तिथि
1. बहुजन समाज पार्टी कुमारी मायावती (राष्ट्रीय अध्यक्ष) 06 मई, 2025
2. भारतीय जनता पार्टी श्री. जगत प्रकाश नडडा (राष्ट्रीय अध्यक्ष) 08 मई, 2025
3. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी श्री एम.ए. बेबी (महासचिव) 10 मई, 2025
4. नेशनल पीपुल्स पार्टी श्री कॉनराड के. संगमा (राष्ट्रीय अध्यक्ष) 13 मई, 2025
5. आम आदमी पार्टी श्री अरविंद केजरीवाल (राष्ट्रीय संयोजक) 15 मई, 2025
6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम स्थगित करने का अनुरोध किया और बैठक पुनर्निर्धारण के लिए निर्वाचन आयोग से प्राप्त पत्र का कोई उत्तर नहीं दिया। 15 मई, 2025 के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को निमंत्रण भेजा गया
मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय पार्टी
7. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सुश्री चंद्रिमा भट्टाचार्य (अधिकृत प्रतिनिधि)   1 जुलाई, 2025
8. युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी श्री वाई.वी. सुब्बा रेड्डी 3 जुलाई, 2025
9. समाजवादी पार्टी श्री रामगोपाल यादव (महासचिव एवं अधिकृत प्रतिनिधि) 3 जुलाई, 2025
10. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी श्री असदुद्दीन औवेसी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) 7 जुलाई, 2025
11। तेलुगु देशम पार्टी श्री पल्ला श्रीनिवास राव (प्रदेश अध्यक्ष) 15 जुलाई, 2025
12. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम श्री एन.आर. एलंगो 17 जुलाई, 2025
13. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन) श्री संजय शर्मा (अधिकृत प्रतिनिधि) 22 जुलाई, 2025
14. टिपरा मोथा पार्टी श्री बृषकेतु देबबर्मा (महासचिव) 23 जुलाई, 2025
15. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम श्री षणमुगम (अधिकृत प्रतिनिधि) 24 जुलाई, 2025
16. शिवसेना श्री उदय सामंत 29 जुलाई, 2025
17. जनता दल (यूनाइटेड) श्री आफाक अहमद खान (अधिकृत प्रतिनिधि) 31 जुलाई, 2025
18. इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा श्री प्रेम कुमार रियांग (पार्टी अध्यक्ष) 1 अगस्त, 2025
19. भारत राष्ट्र समिति श्री कल्वाकुंतला तारक रामा राव (कार्यकारी अध्यक्ष) 5 अगस्त, 2025
20. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) श्री एके बाजपेयी (उपाध्यक्ष) 7 अगस्त, 2025
21. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी श्री. बृजमोहन श्रीवास्तव (अधिकृत प्रतिनिधि) 12 अगस्त, 2025
22. बीजू जनता दल श्री देबी प्रसाद मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अधिकृत प्रतिनिधि) 19 अगस्त, 2025
23. जनता दल (सेक्युलर) श्री के.आर. शिवकुमार (राष्ट्रीय महासचिव एवं अधिकृत प्रतिनिधि)

21 अगस्त, 2025

Related Post

Share This Article