वीर भादू ने मिक्‍स्‍ड मार्शल आर्ट में भारत को कांस्‍य पदक दिलाया

Saransh Kanaujia
1 Min Read

नई दिल्ली. बहरीन में एशियाई युवा खेलों में आज भारत के वीर भादू ने मिक्‍स्‍ड मार्शल आर्ट-एमएमए में देश के लिए कांस्‍य पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इस स्‍पर्धा में यह भारत का पहला पदक है। उन्‍होंने पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग में थाईलैंड के डेचाचोट बारीसरी को हरा कर पदक पर कब्‍जा किया।

पुरुषों की पांच हजार मीटर पैदल चाल में पलाश मंडल ने भी कांस्‍य पदक जीता। पलाश ने तीसरा स्‍थान हासिल किया। चीन के हाओजेझांग पहले और यूजी लू दूसरे स्‍थान पर रहे।

भारत दो स्‍वर्ण, तीन रजत और सात कांस्‍य सहित कुल 12 पदक जीत कर तालिका में पांचवें स्‍थान पर है।

SHABD

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

Related Post

Share This Article