निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की

Saransh Kanaujia
1 Min Read

जम्मू. निर्वाचन आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की। ये सभी सीटें फरवरी 2021 से रिक्त थीं। आयोग ने पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की। यह सीट इस वर्ष जुलाई में संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। चुनावों की अधिसूचना अगले महीने की 6 तारीख को जारी की जाएगी। मतदान और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

SHABD, September 24, 2025

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article