संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Saransh Kanaujia
3 Min Read

लखनऊ. संभल शाही मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रविवार को संभल हिंसा से जुड़े मामले में 4 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली की गिरफ्तारी के बाद संभल CO अनुज चौधरी ने कहा शांति व्यवस्था के लिए पहले से ही पर्याप्त बल लगाया गया था और अभी भी क्षेत्र में पर्याप्त बल मौजूद है. एसआईटी ने पूछताछ के बाद जफर अली को गिरफ्तार किया है, जिसका वकीलों ने गलत गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. उन्हें मेडिकल जांच और जमानत की कार्रवाई के लिए चंदौसी ले जाया जा रहा है.

इस मामले को लेकर एडवोकेट शकील अहमद ने कहा-“उन पर आधिकारिक रूप से आरोप लगाए गए हैं और अब उन्हें चंदौसी ले जाया जा रहा है. मेडिकल जांच के बाद हम जमानत के लिए आवेदन करेंगे और उन्हें जमानत मिल जाएगी. पुलिस प्रशासन ने एक निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है. उन्हें उसे गिरफ्तार करने का कोई अधिकार नहीं था.” इसके साथ ही चंदौसी कोर्ट के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई, क्योंकि जामा मस्जिद सदर प्रमुख और शाही मस्जिद कमेटी प्रमुख जफर अली को उनके बेटे के साथ यहां लाया जाएगा. बता दें कि संभल हिंसा से जुड़े मामले में जामा मस्जिद सदर प्रमुख और शाही मस्जिद कमेटी के प्रमुख जफर अली को उनके बेटे के साथ पूछताछ के लिए संभल पुलिस स्टेशन बुलाया गया था.

जफर अली के भाई एडवोकेट मोहम्मद ताहिर ने पहले ही दावा किया था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली में पीएसी और आरआरएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. इसके बाद फ्लैग मार्च भी किया गया.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article