भगवान बुद्ध के अवशेषों के साथ भारत वापस लौटे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Saransh Kanaujia
1 Min Read

जम्मू.जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रूस के कलमीकिया गणराज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट आए। वे भारत सरकार के उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे, जो रूस के कलमीकिया की राजधानी एलिस्टा में आयोजित भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के समापन के बाद उन्हें भारत वापस लेकर आया।

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा कि इस प्रदर्शनी ने भारत और रूस के बीच आपसी समझ, विश्वास और सहयोग को और मजबूत किया है। उन्होंने आगे लिखा कि यह प्रदर्शनी केवल धार्मिक आयोजन नहीं थी, बल्कि भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को सुदृढ़ करने का एक सेतु साबित हुई।

SHABD, 20 अक्टूबर 2025

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

Related Post

Share This Article