समाजवादी पार्टी विधायक सुधाकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया

Saransh Kanaujia
1 Min Read

लखनऊ. यूपी के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सुधाकर सिंह ने हाल ही में भाजपा के दारा सिंह चौहान को हराकर उपचुनाव में विधायक पद हासिल किया था। वे पहले मधुबन और घोसी विधानसभा से कुल तीन बार विधायक रह चुके थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

SHABD

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article