जापान के सागानोसेकी जिले में भीषण आग लगने से 170 से ज़्यादा इमारतें जलकर खाक

Saransh Kanaujia
2 Min Read

टोक्यो. दक्षिण-पश्चिमी जापान के ओइता प्रान्त में भीषण आग लग गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग में अभी तक 170 से ज्यादा इमारतें खाक हो गई हैं. इसकी जानकारी मंगलवार शाम लगभग 5:45 बजे तक मिली, जब एक स्थानीय शख्स ने आपातकालीन कॉल किया. आग से रेस्क्यू करने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. अग्निकांड में अभी तक एक व्यक्ति के लापता होने की खबर सामने आई है.

अभी तक एक शख्स है लापता

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी जापान के सागानोसेकी जिले के ओइता में ये आग मंगलवार को लगी थी. आग शहर के एक घने आवासीय क्षेत्र में लगी, जिसमें 70 साल का एक शख्स लापता है. इस आग की चपेट में 170 से ज्यादा इमारतें आई हैं. अग्निशमन कर्मी अभी भी इसको बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. अभी तक 170 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

पलक झपकते ही फैली आग

सागानोसेकी मछली पकड़ने के बंदरगाह के पास है. यहां पर मुश्किल ये है कि ये पहाड़ों से घिरा हुआ इलाका है. यहां पर आग बुझाना काफी मुश्किल हो रहा है. इस क्षेत्र में तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया था. हवाओं के तेज होने की वजह से आग पलक झपकते ही फैल गई. लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. वहीं अभी तक एक शख्स की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है.

साभार : न्यूज24

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article