Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर को दी जमानत

Saransh Kanaujia
1 Min Read

लखनऊ. माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उमर अंसारी के खिलाफ चल रहे जालसाजी मामले में जमानत याचिका मंजूर कर ली है। उमर अंसारी फिलहाल कासगंज की पचलाना जेल में बंद हैं। जमानत के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

उमर अंसारी को शुरुआत में गाजीपुर जेल भेजा गया था। लेकिन सुरक्षा कारणों से 23 अगस्त 2025 को उन्हें कासगंज की पचलाना जेल ट्रांसफर कर दिया गया। गाजीपुर की निचली अदालत ने 21 अगस्त को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उमर ने हाईकोर्ट का रुख किया। अब वहां से उन्हें राहत मिल गई है और जल्द ही जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

 SHABD, September 19, 2025

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article